Top News

हाकिम बाबा का ऑपरेशन सफल, भक्तों की मिल रही शुभकामनाएं

हाकिम बाबा का ऑपरेशन सफल, भक्तों की मिल रही शुभकामनाएं

•दुर्वासा धाम के मुख्य पुजारी संत राम बालक दास जी उर्फ हाकिम बाबा के पैर का ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न 

•डॉ. सुभाष सिंह की टीम ने पार्थ हॉस्पिटल जौनपुर में किया ऑपरेशन, भक्तों ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

करहां (मऊ)। दुर्वासा धाम की आध्यात्मिक परंपरा और श्रद्धालुओं की आस्था से गहराई से जुड़े संत श्री राम बालक दास जी उर्फ हाकिम बाबा के सफल ऑपरेशन की खबर से उनके अनुयायियों और शुभचिंतकों ने राहत की सांस ली है। दुर्वासा धाम के महामंडलेश्वर परम पूज्य ब्रह्मर्षि बाबा रामलाल दास मौनी जी महाराज के परम अनन्य शिष्य एवं धाम के मुख्य पुजारी हाकिम बाबा के पैर का ऑपरेशन शुक्रवार की सुबह सकुशल संपन्न हुआ। डॉक्टर दीपक सिंह गहजी के सानिध्य में जौनपुर के पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित पार्थ हॉस्पिटल में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. सुभाष सिंह एवं उनकी कुशल टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया।

हाकिम बाबा का अपने गुरु और दुर्वासा धाम के प्रति समर्पण तथा श्रद्धालुओं के बीच उनका स्नेहपूर्ण व्यवहार उन्हें विशिष्ट पहचान देता है। उनके ऑपरेशन की खबर के बाद से ही भक्तों और शुभचिंतकों के बीच उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। सभी की प्रार्थना है कि ईश्वर उन्हें जल्द पूर्ण स्वस्थ करें, उनके चेहरे पर फिर से वही मुस्कान लौटे और उनकी उपस्थिति से दुर्वासा धाम की आध्यात्मिक आभा पूर्ववत बनी रहे। भक्तों को इंतजार है कि बाबा जल्द स्वस्थ होकर उनके बीच लौटें और सभी को अपना स्नेह व आशीर्वाद प्रदान करें।


Post a Comment

Previous Post Next Post