Top News

नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट में कोर्ट के आदेश पर 6 के खिलाफ केस दर्ज

नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट में कोर्ट के आदेश पर 6 के खिलाफ केस दर्ज

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासिनी महिला ने गालिबपुर गांव के सोनू उर्फ माजिद, वाजिद, वाहिद, असगरी, लाडली और नासरीन पर मारपीट, छेड़खानी, सोने की चेन छीनने और घर में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। शनिवार को इस संबंध में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जांच पड़ताल में जुट गई है।

दर्ज प्राथमिकी में महिला का आरोप है कि आरोपितों में वाजिद करीब एक वर्ष से उसकी नाबालिग बेटी के साथ रास्ते में छेड़खानी करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। महिला के अनुसार, 10 जून की रात आरोपितों ने उसके घर पहुंचकर मारपीट की। बीच-बचाव करने आए उसके बच्चों को भी पीटा और नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत की। इस दौरान सोने की चेन छीनने और हाथ में दांत से काटने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने और पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर विशेष न्यायाधीश पाक्सो न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी।


-----------------

पांच लोगों ने युवक को रोककर पीटा, दी जान से मारने की Just

मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कायस्थ टोला निवासी रतन सोनकर ने पांच लोगों के विरुद्ध मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस शनिवार को केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

आरोप है कि 11 नवंबर की रात करीब 10 बजे वह इदारतगंज निवासी पारस सोनकर के घर से बाइक लेकर लौट रहे थे। रास्ते में हलीमाबाद निवासी निखिल सोनकर, पंकज सोनकर, विकास सोनकर तथा खैराबाद निवासी कुंदन सोनकर व रितिक सोनकर ने उन्हें रोककर बाइक से खींच लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। किसी तरह पारस सोनकर के घर में घुसकर उन्होंने जान बचाई। आरोपित जाते समय जान से मारने की धमकी भी दे गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

---------------

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मां ने दी तहरीर

मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र की एक गांव निवासिनी मां ने अपनी 18 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है।

आरोप है कि बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कविता को तीन नवंबर को खंडेरायपुर निवासी दीपक कुमार बहला-फुसलाकर कहीं ले गया। पीड़िता ने दीपक के पिता जगदीश राम और उसके भाइयों पर भी इसमें सहयोग करने का आरोप लगाया है। मां के अनुसार पुत्री रामबचन राजकीय महाविद्यालय, महराबंधा में पढ़ती थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post