Top News

टेंपो की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, अज्ञात चालक पर केस

 टेंपो की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, अज्ञात चालक पर केस

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सोहराबपुर निवासी रामअधार उम्र करीब 65 वर्ष गुरुवार की सुबह करीब 4:43 बजे रोज की भांति टहलने निकले थे। मुगलाने के पास बाईपास सड़क पार करते समय मुहम्मदाबाद गोहना से मऊ की ओर जा रहे तेज रफ्तार टेंपो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर फरार हो गया। घायल के भाई राधेश्याम ने कोतवाली में तहरीर देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post