Top News

सोमवार से प्रारंभ होगी नगपुर की 38 वर्षीय पुरानी रामलीला, रविवार को होगा सुंदरकांड सहित भूमिपूजन



सोमवार से प्रारंभ होगी नगपुर की 38 वर्षीय पुरानी रामलीला, रविवार को होगा सुंदरकांड सहित भूमिपूजन

करहाँ, मु.बाद गोहना, मऊ। आदर्श श्रीराम लीला समिति नगपुर का सुनहरा रंगमंच सोमवार से रामलीला के लिए प्रस्तुत होने जा रहा है। मुहम्मदाबाद गोहना विकासखंड अंतर्गत नगपुर में रामलीला की भव्य परंपरा का इतिहास 38 वर्षों पुरानी है 1986 में ग्राम निवासी अरविंद कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव, प्रभुनाथ राम, सत्येंद्र लाल श्रीवास्तव आदि ने इसकी शुरुआत की थी। अरविंद कुमार त्रिपाठी इसके पहले अध्यक्ष बने। इन लोंगो ने करहां की पुरानी रामलीला के मंचन से प्रभावित होकर अपने गांव में शुरुआत की थी। सेवानिवृत्त लेखपाल प्रभुनाथ राम प्रारंभिक अवस्था से लेकर अबतक सक्रिय रूप से रामलीला आयोजन में लगातार लगे हैं। प्रारंभ करने वाले लोग काफी शिक्षित, अभिनय प्रतिभा के धनी एवं प्रतिष्ठित परिवार से रहे जिन्होंने उच्च आदर्श के साथ नगपुर की इस गरिमामयी रामलीला को कई सालों तक आगे बढ़ाया। आज भी क्षेत्रीय लोगों को पुराने पात्रों की अभिनय की याद करते हैं और कुछ लोगों को तो इनके निभाये किरदार के नाम से बुलाते हैं।

शुरुआती कलाकारों में राजकुमार तिवारी, निरहू मौर्य, अरविंद कुमार त्रिपाठी, प्रभुनाथ राम, सुरेंद्र यादव सत्येंद्र लाल श्रीवास्तव, अनिल कुमार त्रिपाठी, सुधीर लाल श्रीवास्तव, किशुन चौहान, प्रकाश मौर्या, अशोक कश्यप, त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव, शेषनाथ यादव, प्रकाश चौरसिया, रामकरन यादव, वीरेंद्र मद्धेशिया, रामनरेश यादव, दिनेश मौर्य, झूरी चौहान, नागेन्द्र लाल श्रीवास्तव, प्रेम जायसवाल, महेन्द्र यादव, अखिलेश त्रिपाठी, गोपाल जायसवाल, संतोष कुमार त्रिपाठी, राधेश्याम गुप्ता, पंकज कुमार त्रिपाठी, स्वर्गीय राजेन्द्र यादव, हितेन्द्र त्रिपाठी, बाबूलाल यादव, शरद त्रिपाठी, महातम मौर्या, तारकेश्वर सिंह अज़ीत, हरेन्द्र यादव आदि पात्रों की अभिनय की चर्चा श्रद्धापूर्वक  की जाती है।

हालांकि कुछ समय के लिए उक्त रामलीला का मंचन बंद हो गया था, जिसे लखनऊ में रहने वाले ग्रामनिवासी पंकज विधि प्रवाह के संचालक पंकज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य सहयोगियों ने पुनः प्रयास कर शुरू करवाया। समय के साथ रामलीला ने नित्य नया कलेवर बदला और नए नियमों के क्रम में यह रामलीला प्राथमिक विद्यालय के बगल से हटकर नगपुर-महमूदपुर स्थित मुहम्मदाबाद गोहना से चिरैयाकोट मार्ग के किनारे आयोजित हो रही है। रामलीला समिति के वर्तमान अध्यक्ष झूरी चौहान ने बताया है कि इस बार रविवार को रामलीला स्थल पर भूमि पूजन एवं सुंदरकांड के पाठ के साथ मंच निर्माण होगा एवं सोमवार से विधिवत रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को रामलीला स्थल की समिति के सदस्यों ने मिलकर साफ सफाई की। वर्तमान सक्रिय सदस्य रूपेश पाण्डेय, प्रदीप चौधरी, बृजेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष चौधरी, आलोक त्रिपाठी, संदीप मौर्य, रामविजय यादव, जितेंद्र चौहान, रामलखन यादव, प्रहलाद चौहान, कृष्णा मौर्या, अनिल यादव, शिवानंद गुप्ता, रामअशीष यादव, पवन तिवारी, सोनू यादव आदि साफ-सफाई, बैठक एवं रिहर्सल की तैयारियों में लगे हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post