Top News

विकसित भारत का लिया गया संकल्प और लाभार्थियों को बांटे गये प्रमाणपत्र


विकसित भारत का लिया गया संकल्प और लाभार्थियों को बांटे गये प्रमाणपत्र



करहाँ, (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के नगरीपार, जमालपुर, तुलसीपुर कुढ़वा व खुशामदपुर में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित मुख्य अतिथिद्वय भाजपा नेत्री पूनम सरोज व विधानसभा संयोजक लालजी वर्मा सहित सभी ग्रामीणों ने विकसित भारत का संकल्प लिया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और सबने मिलकर मोदी की गारंटी वैन से विकसित भारत का प्रसारण देखा।


उक्त कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी एडीओ कृषि संतोष मिश्र व एडीओ सहकारिता रविकांत यादव के नेतृत्व में उपस्थित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमो की जानकारी दी एवं उपस्थित ग्रामीणों की समस्या का मौके पर समाधान किया। मुख्य अतिथियों द्वारा बताया गया कि सरकार की तमाम योजनाओ का शत-प्रतिशत लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को प्राप्त हो रहा है।



पहले की सरकारों में कहा गया कि शासन से चला एक रुपया जनता तक आते-आते 15 पैसे में बदल जाता था, परंतु आज वर्तमान नरेंद्र मोदी  व आदित्यनाथ योगी की सरकार में एक रुपया चलता है तो आपके खाते में सीधे एक रुपया ही पहुंचता है। बिचौलियो का काम समाप्त हो गया है।


कार्यक्रम का कुशल मार्गदर्शन व संचालन भाजपा विधानसभा विस्तारक अक्षत शुक्ला ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, करहां मंडल अध्यक्ष ओंमकार सिंह मुन्ना, पूर्व ग्रामप्रधान सुरहुरपुर सुरजीत राय, अतीक अहमद, नगरीपार ग्रामप्रधान लालमुनि यादव, प्रतिनिधि राजकुमार यादव, सचिव हरिकेश राम व पवन सिंह, जमालपुर ग्रामप्रधान प्रदीप यादव, खुशामदपुर ग्रामप्रधान रामप्रकाश राम, तुलसीपुर कुढ़वा ग्रामप्रधान अखिलेश यादव आदि उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post