चिकित्सक त्रयंबकदत्त त्रिपाठी 'आयुष' द्वारा पहली बार मतदान
करहाँ (मऊ) : इस लोकसभा चुनाव में मतदान हेतु प्रथम बार निर्वाचन कार्ड प्राप्त हुआ है। अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए पहली बार मतदान करने का अवसर किसी भी कीमत में छोड़ना नहीं चाहता हूं जिसे इसको लेकर काफी उत्साहित भी हूं। मैं चाहता हूं कि विकास को महत्व देने वाला प्रत्याशी होना चाहिए। जनपद विकास के मामले में काफी पीछे है।
यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण परिवहन, सड़क, रोजगार पर वृहद काम करने की जरूरत है। इसपर आगामी सांसद को ध्यान देने की आवश्यकता है। चाहे प्रत्याशी कोई भी हो वो विकास को ही प्राथमिकता दे। यह सब तभी होगा जब प्रत्याशी शिक्षित व ऊर्जावान होगा। लोकसभा चुनाव में मैं ऐसे प्रत्याशी वोट करूंगा जो क्षेत्र के विकास का माद्दा रखता हो। जाति-धर्म से हटकर समाज का सेवा करने के प्रति कृत संकल्पित हो।
◆चिकित्सक त्रयंबकदत्त त्रिपाठी 'आयुष' ग्राम व पोस्ट- नगपुर, मऊ


Post a Comment