लोकप्रिय पशु चिकित्साधिकारी डॉ.ए.के. सिंह का स्थानांतरण, कई पशु चिकित्साधिकारियों संग हुआ अभिनंदन

लोकप्रिय पशु चिकित्साधिकारी डॉ.ए.के. सिंह का स्थानांतरण, कई पशु चिकित्साधिकारियों संग हुआ अभिनंदन

करहाँ (मऊ) : करहाँ पशु चिकित्सालय के लोकप्रिय पशु चिकित्साधिकारी व राजकीय पशु चिकित्सालय मुहम्मदाबाद गोहना के प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रहे डॉक्टर अमित कुमार सिंह का स्थानांतरण हो गया। साथ ही आजमगढ़ मंडल के अपर निदेशक पशुपालन डॉक्टर शिवकुमार सेवानिवृत्त हो गये एवं उनके स्थान पर अरविंद कुमार गिरी ने पदभार ग्रहण किया। जिला मुख्यालय के गृहस्थ प्लाजा सभागार में उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा व फार्मासिस्ट संघ द्वारा शुक्रवार की देर शाम से रात तक चले एक भावपूर्ण विदाई व भव्य स्वागत समारोह में इन सबके साथ कुछ अन्य स्थानांतरित व नवागत पशु चिकित्साधिकारियों का अभिनंदन किया गया। उन्हें फूल-मालाओं से लादकर अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह, धार्मिक ग्रंथ व बुके भेंट किया गया।

आजमगढ़ मंडल के सेवानिवृत अपर निदेशक पशुपालन डॉक्टर शिवकुमार को मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार एवं वर्तमान अपर निदेशक अरविंद कुमार गिरि ने स्मृति चिन्ह एवं पुष्प गुच्छ देकर विदाई दी। जनपद से स्थानांतरित पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित कुमार सिंह का स्थानांतरण पशु चिकित्साधिकारी लार हुआ है, साथ ही उन्हें उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सलेमपुर का भी अतिरिक्त प्रभार प्राप्त हुआ है। डॉक्टर एज़ाज़ अहमद द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर भावभीनी विदाई दी गयी। जनपद के राजकीय पशु चिकित्सालय सूरजपुर में डॉक्टर रजनीकांत निगम एवं पशु चिकित्सालय मठ मुहम्मदपुर में डॉक्टर मनोज कुमार ने पद भार ग्रहण किया। इन दोनों का विभिन्न स्वागत सामग्रियों के साथ भव्य अभिनंदन किया गया।

डॉक्टर अमित कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनपद मऊ मेरे लिए स्वर्णिम समय रहा। मैने यहाँ 5 वर्ष तक प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना एवं उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए राजकीय कार्यो का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन किया। पशुपालकों ने जो प्यार, स्नेह व सम्मान दिया है उन सबका मैं आजीवन आभारी रहूँगा। अपर निदेशक डॉक्टर शिवकुमार ने अपने लंबे सेवाकाल की स्मृतियों को सुनाया एवं अपने विभागीय अनुभवों को साझा कर सबका भावपूर्ण विदाई के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार एवं  धन्यवाद ज्ञापन उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर विजेंद्र सिंह ने तो कुशल मंच संचालन वर्तमान पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर अजीत गुप्ता, डॉक्टर मोईन्दर प्रसाद, डॉक्टर करुणकांत कमल, डॉक्टर चौधरी चरण सिंह, डॉक्टर दिलीप यादव, डॉक्टर सरफराज, डॉक्टर राजेश यादव, फार्मासिसट राजेश उपाध्याय, धर्मेंद्र गोंड़, रामरतन गोंड़, श्याम सुन्दर सोनकर, विष्णु विनोद सोनकर, विमल सिंह, प्रमोद सोनकर, शंभू आदि के साथ जनपद के समस्त पशु चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट एवं मुख्य पशु चिकित्सा कार्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सबने मिलकर सामूहिक जलपान में प्रतिभाग किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post