क्षीरसागर व शिव मंदिर करहाँ में मानस पाठ का आयोजन
करहाँ, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत करहाँ स्थित शिव मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर व क्षीरसागर शिवालय में अखंड रामचरित मानस का पाठ आयोजित है। यह रविवार को हवन-पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण व सायंकाल भंडारे के साथ सम्पन्न होगा।
उक्त मानस पाठ का आयोजन लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी प्रमोद दास व श्रीलक्ष्मी पूजन समिति के अध्यक्ष अजीत चौरसिया के नेतृत्व में सुबह वैदिक ब्राह्मण अमित तिवारी ने विधि-विधान पूर्वक शुरु कराया।
इस अवसर पर तीर्थराज पांडेय, आशुतोष सिंह, अशोक तिवारी, मोनू कुमार, रमन सिंह, अशोक जायसवाल, रूपेश पांडेय, राहुल मद्धेशिया, रौशन पांडेय, प्रमोद सिंह, विष्णुकांत श्रीवास्तव, राजीव मौर्य, विक्की वर्मा, सुरेश वर्मा, संजीव जायसवाल, मनीष सिंह, रूपेश पांडेय, श्रीकांत चौरसिया, मुन्ना सिंह, पिंटू शर्मा, अनिल पटवा आदि श्रद्धालुगण मौजूद रहे।





Post a Comment