हरिपालजी स्मारक पीजी कॉलेज में स्मार्टफोन पाकर चहके विद्यार्थी
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के दरौरा स्थित हरिपालजी स्मारक पीजी कॉलेज में शनिवार को सत्र 2023-24 के लिए 122 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन बांटे गये। सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्रायें चहक उठीं।
कालेज सभागार में आयोजित एक समारोह के दौरान संरक्षक विभूति नारायण सिंह, प्राचार्य डॉक्टर प्रेमप्रकाश सिंह व वरिष्ठ प्रवक्ता संजय कुमार तिवारी ने बीए भाग तीन उत्तीर्ण विद्यार्थियों को स्मार्टफोन प्रदान कर उनकी हौसलाआफजाई की।
इस अवसर पर अपने बधाई संदेश में प्रबंधक रविभूषण प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा बीए, बीएससी व बीएड की छात्राओं को स्मार्टफोन व टैबलेट प्रदान करने की योजना से उनकी पढ़ाई में पंख लग लगेंगे। इससे उक्त छात्राओं को आगे की आनलाईन पढ़ाई में मदद मिलेगी और महिला सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता में भी मदद मिलेगी।
इस मौके पर देवेंद्र नाथ, अनिल सिंह, शैलेश कुमार, पंकज राजपूत, प्रवीण कुमार, हरिमंगल यादव, शीतल खरवार, सुष्मिता सरोज, स्वीटी वर्मा, प्रशांत सिंह, प्रिंस सिंह, राहुल दूबे ऋषभ सिंह, पंकज सिंह अभिषेक समेत सैकड़ो विद्यार्थीगण व अभिभावक मौजूद रहे।
Post a Comment