Top News

कार्यशाला में तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान की बनी रणनीति

कार्यशाला में तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान की बनी रणनीति

करहाँ (मऊ) : भारतीय जनता पार्टी की मंडल इकाई मुहम्मदाबाद गोहना व करहाँ में तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा अभियान की रणनीति बनाने के लिए शनिवार को कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें जुटे पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने पर मंथन किया।

बता दें कि मंडल इकाई मुहम्मदाबाद गोहना के लिए कस्बे के सेक्रेड हर्ट स्कूल व करहाँ के लिए देवसीपुर में कार्यशाला आयोजित हुई। जिसमें हर घर तिरंगा यात्रा अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया गया। साथ ही तिरंगा यात्रा का समय और रूट निर्धारित किया गया।

कार्यशाला में वक्ताओं द्वारा माँ भारती के वीर सपूतों को याद करते हुये नमन किया तथा उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा गया कि सभी लोग पूरे उत्साह व मनोयोग से इस राष्ट्रीय पर्व पर आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनावें।

दोनों कार्यशालाओं को विधानसभा की निवर्तमान प्रत्याशी व भाजपा नेत्री पूनम सरोज, ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन लालजी वर्मा, विनय कुमार लाल, संतोष सिंह, प्रद्युम्न प्रताप, मंडल अध्यक्ष द्वय रामसरन चौहान व ओंकार सिंह मुन्ना आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद सिंह, अंकित सरोज, भूपेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, प्रहलाद चौहान, भैरव सिंह, चन्द्रकान्त तिवारी, धनंजय सिंह, विजेंद्र सिंह, रितिक सिंह, बबलू बरनवाल, कमलेश सिंह, महबूब आलम, वीरेंद्र राजभर, चन्द्रभान सिंह, श्याम चौबे, नंदू सोनकर, विजय प्रताप आदि कार्यकर्ता व पदादिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post