बेहतर प्रबंधन से सर्वाइकल कैंसर व मेस्टराल हाइजीन करें दूर : डॉ. प्रमोदिता
इनर व्हील क्लब मऊ ने हिंदी दिवस पर डीएवी कॉलेज में आयोजित करवाई पेंटिग प्रतियोगिता
मऊ। हिंदी दिवस पर इनर व्हील क्लब की तरफ से एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मऊ के डीएवी बालिका इंटर कॉलेज में किया गया। जिसमें हिंदी की चार लाइन की कविता थीम पर पोस्टर बनवाया गया था। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पुरस्कार भी जीते। साथ ही क्लब की सदस्य डॉक्टर प्रमोदिता सिंह ने छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर और मेस्टराल हाइजीन मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दिया।
इस दौरान डॉ. कुसुम वर्मा ने भी सर्वाइकल कैंसर क्या है इससे होने वाले नुकसान और बचाव के बारे में बताया। कार्यक्रम के अंत में क्लब की अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर डीएवी बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल और स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।
उक्त कार्यक्रम में क्लब की सचिव ज्योति सिंह, आईएसओ रितु अग्रवाल, एडिटर डॉक्टर सुधा त्रिपाठी, सोनी गुप्ता आदि उपस्थित रही।





Post a Comment