Top News

मऊ के एक बालक व पांच बालिकाओं का नेशनल कबड्डी हेतु चयन, हर्ष

मऊ के एक बालक व पांच बालिकाओं का नेशनल कबड्डी हेतु चयन, हर्ष

◆अंडर-14 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के बालक बालिका दोनो वर्गो में आजमगढ़ मंडल बना विजेता

◆शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के देवरिया बुजुर्ग से एक छात्र व रतनपुरा के मड़ैली बढ़नपुरा से पांच छात्राओं का राज्य की टीम में चयन

■करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय देवरिया बुजुर्ग के एक छात्र व शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा के कंपोजिट विद्यालय मड़ैली बढ़नपुरा की पांच छात्राओं का चयन अंडर-14 के राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। आजमगढ मंडल की अपनी-अपनी टीमों से खेल रहे इन खिलाड़ियों ने आगरा व गोरखपुर की टीम को पराजित कर विजय हासिल किया। टीम में इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने इनका चयन प्रदेश की टीम में किया है। अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जिले का नाम रौशन करेगे। इनकी इस सफलता पर इनके गांव घर व विद्यालय सहित पूरा जनपद गौरवान्वित हैं। सबने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी हैं।

बता दें कि विन्ध्याचल मंडल के मिर्जापुर राजकीय इंटर कालेज के मैदान पर शुक्रवार को 68वीं प्रादेशिक माध्यमिक कबड्डी प्रतियोगिता के 14 वर्ष की आयु वर्ग में आजमगढ़ मंडल की टीम ने बाजी मारी। जहां फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ मंडल की बालिकाओं की टीम ने गोरखपुर मंडल को 48-17 के भारी अंतर से पराजित किया, वहीं बालकों की आजमगढ़ मंडल की टीम ने भी आगरा मंडल की टीम को 34-17 के बड़े अंतर से परास्त किया।

आजमगढ मंडल के खिलाड़ियों के खेल कौशल को देखकर चयनकर्ताओं ने शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय देवरिया बुजुर्ग के विशाल का चयन प्रदेश की टीम में किया। वहीं बालिका वर्ग में आजमगढ मंडल की विजेता टीम से शिक्षा क्षेत्र रतनपुरा के कंपोजिट विद्यालय मड़ैली बढ़नपुरा से खेल रही रितू, करिश्मा, काजल, संध्या व कृतिका का चयन हुआ।

जनपद के उक्त 06 खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में चयन से हर तरफ हर्ष का माहौल है। जहां जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने इनकी सफलता पर खुशी जाहिर की है, वहीं शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना व रतनपुरा के खंड शिक्षा अधिकारी द्वय श्वेता मौर्या व अरविंद कुमार ने बधाई दी है।

 प्रधानाध्यापक द्वय मीना सिंह व विजयबहादुर सहित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, ब्लॉक अध्यक्ष शशिभूषण राय, प्रशिक्षक दीपनारायण सिंह, आसपास के प्रधानाध्यापक गण ब्रह्मानंद सिंह गोकुलपुरा, कमला राम जूड़नपुर, धनंजय सिंह मालव, प्रतिमा राय सुरहुरपुर, विजय सिंह खड़गिलिया, रामनिवास मौर्य सौसरवां, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव नगरीपार, चंद्रशेखर मौर्य व परमानंद मौर्य शमशाबाद, शिवशंकर भारती सुल्तानीपुर आदि ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

खेल व पाठ्य सहगामी क्रियाओं से जुड़े शिक्षक सतीश कुमार मौर्य सुरहुरपुर, विजय नारायण यादव सुल्तानीपुर, राजीव मौर्य माहपुर, विजयनारायन यादव खड़गिलिया आदि ने भी चयनित बच्चों को शुभकामनाएं देते हुये आशा व्यक्त की है भविष्य में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भी यह बच्चे जिले का नाम रौशन करेंगे।



Post a Comment

Previous Post Next Post