Top News

वरिष्ठ पैरावेट व पशु विशेषज्ञ के निधन पर शोक

वरिष्ठ पैरावेट व पशु विशेषज्ञ के निधन पर शोक

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के राजापुर गांव के सम्मानित नागरिक व राजकीय पशु चिकित्सालय करहां से जुड़े वरिष्ठ पैरावेट पशु विशेषज्ञ एवं पूर्व दैनिक जागरण प्रतिनिधि अखिलेश सिंह के पूज्य पिता रविप्रकाश उर्फ़ बेचू सिंह का दुखद निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार देर शाम आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। वे चंद दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से पशुपालन विभाग, पत्रकारिता जगत व करहां परिक्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर संवेदना पकट करने वालों का तांता लग गया। उनका दाह संस्कार शनिवार दोपहर गाज़ीपुर स्थित गंगा घाट पर किया गया। उनके छोटे पुत्र अखिलेश सिंह ने मुखाग्नि दी।

बता दे कि स्वर्गीय बेचू सिंह आध्यात्मिक गुरु सतपालजी  महाराज के अनुयायी व एक धर्मनिष्ठ स्वभाव के व्यक्तित्व थे। वे इससे संबंधित मानव स्थान सेवा समिति राजापुर के शाखा प्रमुख भी थे। साथ ही अक्सर भजन-सत्संग के कार्यक्रम आयोजित करते रहते थे। वे कुछ ही दिनों पूर्व अयोध्या में आयोजित सतपाल महाराज के एक बड़े सतसंग कार्यक्रम से लौटे थे और तभी से तबियत कुछ खराब थी। उनका इलाज आजमगढ़ में चल रहा था। वे अपने पीछे दो पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। करहां के पूर्व पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर अमित कुमार सिंह, व्यापार मंडल के विष्णुकांत श्रीवास्तव, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि बसंत कुमार सिंह, डॉक्टर संजय कुमार पांडेय, आशीष प्रताप सिंह, अभिषेक पांडेय, हर्ष शाही, भुपेंद्रवीर सिंह,  पैरावेट अवधेश कुमार, गौरव सिंह, रामजनम यादव, अज़ीत प्रताप, नवनीत सिंह आदि ने शोक प्रकट किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post