Top News

बच्चों ने खोजा कबाड़ में जुगाड़, लगी स्वच्छ विद्यालय प्रदर्शनी

बच्चों ने खोजा कबाड़ में जुगाड़, लगी स्वच्छ विद्यालय प्रदर्शनी

करहां, मऊ। शासन व शिक्षा विभाग के निर्देशों के क्रम में जनपद सहित मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के सरकारी स्कूलों में भी स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वृहस्पतिवार को स्वच्छ विद्यालय प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पोस्टर व मॉडल बनाये। माहपुर के बच्चों ने कबाड़ में जुगाड़ की खोज करते हुए अपने स्कूल का सुंदर मॉडल बना डाला जो बेहद आकर्षक रहा।

कंपोजिट विद्यालय माहपुर में प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी व सहायक अध्यापक राजीव मौर्य के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने कबाड़ में जुगाड़ ढूंढा। उन्होंने कबाड़ की वस्तुओं से अपने स्कूल आकर्षक व जबरदस्त मॉडल बना डाला।

प्राथमिक विद्यालय नगरीपार व उच्च प्राथमिक विद्यालय सुरहुरपुर में बच्चों ने साफ-सफाई कर पोस्टर एवं माडल बनाया तथा स्वच्छता का संदेश दिया। गणमान्य अतिथियों ने उनकी कलाकृतियों एवं चित्रकारिता का निरीक्षण कर सराहना की।

प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव व प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिमा राय ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व से परिचित कराया।

उक्त आयोजन में नीलिमा दूबे, शगुफ्ता परवीन, सतीश कुमार मौर्य, राजीव मौर्य, संजय, नीलम यादव, शहनाज बानो, सुनीता यादव, अभिषेक सरोज, शेषनाथ, गौतम विश्वकर्मा, शशिकला सहित समस्त रसोईयां व बच्चे मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post