Top News

हाथ धुलाई दिवस पर बच्चों ने सीखा हाथ धोने का सही तरीका

हाथ धुलाई दिवस पर बच्चों ने सीखा हाथ धोने का सही तरीका

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मालव में स्वच्छता पखवाड़ा दिवस के अंतर्गत सोमवार को हाथ धुलाई दिवस मनाया गया। इसमें बच्चों को हाथ धोने के महत्व, सही तरीके एवं उसके फायदों के बारे में जागरूक किया गया।

उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत पहले बच्चों को प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह ने हाथ धोने के सही तरीकों के बारे में प्रशिक्षित किया। इसके बाद अध्यापकों की निगरानी में उन्हें इस विषय को प्रयोगात्मक रूप से करने का समय दिया।

इस दौरान प्रधानाध्यापक धनंजय  सिंह ने छात्र-छात्राओं को बताया कि आज का दिन साबुन और पानी से हाथ धोने के महत्व को बढ़ावा देता है। कहा कि हाथ धोना बीमार होने से बचने और दूसरों को बीमार न करने का सबसे अच्छा तरीका है। हाथ धोने से जठरांत्र व श्वसन संक्रमण संबंधित बीमारियों से बचा जा सकता है। इससे कीटाणु मर जाते हैं और उनका प्रसार भी रुक जाता है। बच्चों ने बड़े शौक से उत्साहपूर्वक हाथ धोने के सही तरीको को सीखा।

इस अवसर पर सहायक अध्यापक रामकेर राम, उमेश भारती, राम किशोर राम, स्वतंत्र कुमार सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छठ्ठू प्रसाद गुप्ता, फहद अहमद, सुलमती चौहान आदि स्टाफ सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post