पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम उम्मनपुर के पास से मुकदमा अपराध संख्या 179/26, धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस एवं धारा 4(2) पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मोहम्मद सैफ (19 वर्ष) निवासी डोडोपुर, थाना निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी का चालान न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।

Post a Comment