Top News

ताला तोड़कर खाद्यान्न पर हाथ साफ, पुलिस से की शिकायत

ताला तोड़कर खाद्यान्न पर हाथ साफ, पुलिस से की शिकायत

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर कोलौरा गांव में अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर उसमें रखा अनाज पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

गांव निवासी विनीत श्रीवास्तव के अनुसार उनके घर के बाहर स्थित कटरैननुमा मकान में गेहूं, चावल और सरसों का भंडारण किया गया था। शनिवार सुबह जब वह सोकर उठे तो मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जांच करने पर करीब साढ़े चार कुंतल गेहूं, एक कुंतल चावल तथा लगभग 70 किलोग्राम सरसों गायब मिली।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और संबंधित कोतवाली में लिखित शिकायत देने की सलाह दी। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी तथा चोरी की घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post