Top News

नेशनल कबड्डी में चयनित होकर लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

नेशनल कबड्डी में चयनित होकर लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना व रतनपुरा ब्लॉक के कुल छः खिलाड़ियों का चयन 14 वर्ष आयु वर्ग की राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में होने पर जनपद भर में खुशी का माहौल है। परिषदीय विद्यालयों के इन बच्चों ने विन्ध्याचल मंडल के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित 68वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बालक-बालिका वर्ग के विजेता बने हैं। शुक्रवार को आजमगढ़ मंडल की अपनी टीमों को जिताकर शनिवार मऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे इन खिलाड़ियों का माला-फूल पहनाकर स्वागत किया गया।

बता दें कि 68वीं प्रादेशिक माध्यमिक कबड्डी प्रतियोगिता के 14 वर्ष आयु वर्ग में आजमगढ़ मंडल की टीम ने बाजी मारी। जहां फाइनल मुकाबले में आजमगढ़ मंडल की बालिकाओं की टीम ने गोरखपुर मंडल को 48-17 के भारी अंतर से पराजित किया, वहीं बालकों की आजमगढ़ मंडल की टीम ने आगरा मंडल की टीम को 34-17 के बड़े अंतर से परास्त किया।

इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय देवरिया बुजुर्ग के विशाल तथा ब्लॉक रतनपुरा के कंपोजिट विद्यालय मड़ैली बढ़नपुरा से ऋतु, करिश्मा, काजल, संध्या व कृतिका का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुए हुआ है।

जिले से इन 06 खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में चयन से हर तरफ खुशी का माहौल है।रेलवे स्टेशन मऊ पहुंचने शैलेन्द्र कुमार, धीरेन्द्र प्रताप, अंजली सिंह, अखिलेश कुमार, सुनील सिंह आदि ने विजयी व चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुये माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इन खिलाड़ियों की सफ़लता पर प्रसन्नता व्यक्त करके हुये बीएसए संतोष उपाध्याय, बीईओ मुहम्मदाबाद गोहना श्वेता मौर्या, बीईओ रतनपुरा अरविंद कुमार, प्रधानाध्यापिका देवरिया बड़ी मीना सिंह व प्रधानाध्यापक मडैली विजयबहादुर सहित दीपनारायण सिंह, कमला राम, धनंजय सिंह, प्रतिमा राय, विजय सिंह, रामनिवास मौर्य, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, शिवशंकर राम, विजय नारायण यादव आदि ने बधाई दी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post