प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर किया पौधरोपण
करहां (मऊ) : देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 74वें जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुरु किये गये सेवा पखवाड़ा के पहले दिन मंगलवार को चलीसवां शिव मंदिर व किशुनदास बाबा कुटी बृहदपुर की सफाई की गई एवं पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना भाजपा मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, कार्यक्रम संयोजक ठाकुर प्रसाद सिंह, चंद्रभूषण चौहान, विमलेश सतेंद्र, मनोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment