Top News

राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में शामिल होंगे मऊ के खिलाड़ी

राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में शामिल होंगे मऊ के खिलाड़ी

करहां (मऊ) : उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पांचवीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का आयोजन 14 से 16 सितंबर 2024 तक सेठ मिस्टर जयपुरिया स्कूल, बनारस में किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले के खिलाड़ियों का दल शनिवार को वाराणसी पहुंचा।

इस प्रतियोगिता में जनपद के कई प्रतिभाशाली योग प्रशिक्षक शिक्षक व खिलाड़ी भाग लेंगे और अपने योग कौशल का प्रदर्शन करेंगे। जिले का श्रेष्ठ प्रतिनिधित्व करने वाले इन योग प्रशिक्षक शिक्षकों एवं खिलाड़ियों में रामनिवास मौर्य, चंद्रशेखर मौर्य, गगन, विनीत, मोहम्मद शाहिद, प्रियांशु, अनंत, पीयूष, आयुष मौर्य, यथार्थ और तेजस राय आदि शामिल हैं।

कोच के रूप में नकुल यादव होंगे। इस प्रतियोगिता में मऊ से निर्णायक के रूप में मंजू चौरसिया, दीक्षा वर्मा अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देंगी। योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के सचिव राजन वैदिक ने कहा कि खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल मऊ, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाएंगे और योगासन के खेलों में एक नई मिसाल कायम करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post