बेसिक के छात्रों ने 'हिंदी बीमार है' नामक नाटिका का किया मंचन
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक विद्यालय मालव में हिंदी दिवस पर शनिवार को छात्रों ने झांकी, काव्य सभा व नाटक का आयोजन किया। हिंदी पर कम ध्यान देने को दर्शाता हुआ 'हिंदी बीमार है' नामक नाटिका का इन बेसिक के बच्चों ने मंचन किया।
इस दौरान हिंदी भाषा की उत्पत्ति और आदिकाल से लेकर वर्तमान काल तक हिंदी साहित्य व इतिहास के विभिन्न प्रमुख कवियों व उनकी रचनाओं के महत्वपूर्ण पंक्तियां का बच्चों ने उद्बोधन किया। बच्चों ने क्रम से हिंदी साहित्य के अमर कवियों की महत्वपूर्ण पंक्तियों व उनका जीवन परिचय सुनाया। इसके साथ ही हिंदी भाषा की व्यापकता और समृद्धता पर बच्चों द्वारा एक छोटी सी झांकी भी तैयार कर प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर आहूत काव्य सभा का संचालन कक्ष 05 के छात्र शिवांश मौर्य ने बड़े ही शानदार ढंग से किया। बच्चों ने मिलकर 'हिंदी बीमार है' नामक नाटक से लोंगो को जागरुक किया। इसमें यह बताया गया कि किस तरह से आज हमारी हिंदी का महत्व कम होता जा रहा है। यह संदेश भी दिया कि यदि हम अंग्रेजी के अंधानुकरण में समय रहते नहीं चेते तो एक दिन हमारी हिंदी भाषा समाप्त हो जायेगी।
उक्त कार्यक्रमों में एंजेल गिरी, संस्कृति सिंह, अनुप्रिया मौर्य, अर्पिता गोंड़, साक्षी मौर्य, पारो, अंश राजभर, दिव्यांशिका चौहान, आराधना चौहान, सुहानी चौहान, आराध्या गोड़, हिमांशु चौहान, दिव्यांशु मौर्य, कृष्णा चौहान, नैतिक कुमार, प्रिंस राजभर आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक धनंजय सिंह, अन्य स्टाफ रामकेर राम, उमेश भारती, रामकिशोर राम, स्वतंत्र कुमार सिंह, मनोज कुमार कुशवाहा, विजेंद्र प्रसाद, छठ्ठू प्रसाद गुप्ता, फहद अहमद, सुलमती चौहान, आरती सिंह सहित सैकड़ों विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment