ज्ञातव्य हो कि उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में पांचवीं राज्य स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप पुरुष संवर्ग का आयोजन सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल बनारस के पड़ाव में आयोजित हुआ। यहां 14 सितम्बर से 16 सितंबर के बीच कई राउंड की प्रतियोगिता हुई। सोमवार को देर रात तक चले फाइनल मुकाबलों में 45 से 55 आयु वर्ग के मास्टर सीनियर संवर्ग में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक व सौसरवां प्राथमिक विद्यालत के प्रधानाध्यापक राम निवास मौर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इसी ब्लाक के प्राथमिक विद्यालत भैंसहा के सहायक अध्यापक चंद्रशेखर मौर्य ने 28 से 35 आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त कर अपने ब्लाक व जनपद का परचम फहराया।
प्रतियोगिता में बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों द्वारा जनपद का नाम रौशन करने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या, जिला व्यायाम शिक्षक सहेंद्र सिंह, जिला योगासन स्पोर्ट एसोसिएशन मऊ के अध्यक्ष मृत्युंजय द्विवेदी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, सचिव राजन वैदिक, युवा भारत पूर्वी के प्रभारी बृजमोहन पांडेय, कृष्णानंद राय, शशिभूषण राय, राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कमलेश कुमार, डाक्टर रामविलास भारती, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, प्रतिमा राय, ओमप्रकाश सिंह, हिंदराज कुमार, नान्हक राम, नागेंद्र सिंह, मंजू चौरसिया, बृजबिहारी सिंह, श्रवण पांडेय, नकुल यादव आदि ने बधाई दिया है। साथ ही कर्नाटक में आयोजित होने वाली नेशनल चैम्पियनशिप में सफलता के लिये अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रदान किया है।





Post a Comment