Top News

फिल्मी अंदाज़ में स्कॉर्पियो में ठूंसकर भैंस ले उड़े चोर

फिल्मी अंदाज़ में स्कॉर्पियो में ठूंसकर भैंस ले उड़े चोर

◆पशु तश्करों से पशुपालक त्रस्त, रात भर जागकर रखवाली करने को मजबूर

■करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अन्तर्गत भुजही व सौसरवा गांवों में फिल्मी अंदाज में शनिवार की रात भैंसों की चोरी की गई। अर्धरात्रि व भोर के मध्य गांव आये चोर स्कॉर्पियो में ठूंसकर भैंस लेकर रफूचक्कर हो गये। पुलिस रविवार को दिन भर सीसीटीवी फुटेज खंगाल छानबीन में लगी रही।

भुजही निवासी चंद्रदेव यादव व सौसरवां निवासी धीरेंद्र यादव की भैंस उनके दरवाजे से शनिवार की रात चोरी हो गयी। भुजही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने सफेद रंग की स्कॉर्पियो में ठूसकर भाग रहे भैंस चोरों को देखा। इस पर गांव के इन्द्रपति व अन्य ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा भी किया, परंतु तेज रफ्तार के कारण उन्हें पकड़ने में नाकाम रहे। आनन-फानन में उक्त घटना की सूचना घर वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सक्रियता दिखाते हुए तुरंत क्षेत्र में लगे विभिन्न सी.सी.टी.वी. कैमरों को खगाला जाने लगा। शाम तक पीड़ित, संबंधित ग्रामप्रधान व पुलिस चोरों का सुराग ढूंढने में लगे रहे। सौसरवां निवासी पीड़ित धीरेंद्र यादव ने बताया कि गांव के शुरुआती घरों तक एक गाड़ी आकर मुड़ी थी। जो देवरिया घरोहिया मोड़ व भुजहीं के रास्ते मुहम्मदाबाद-चिरैयाकोट मार्ग तक गयी है। सीसीटीवी में क्रीम कलर की इस स्कॉर्पियो के तेज रफ्तार के कारण गाड़ी नंबर नहीं पढ़ने में आ रहा है। दिन भर खोजकर थक हार कर घर आ गये। सोमवार को हम दोनों पीड़ित ग्रामवासी कोतवाली में तहरीर प्रदान कर कार्यवाही की मांग करेंगे।

बता दें कि अभी 10 दिन पहले सुरहुरपुर में जयप्रकाश पाठक के घर से दो भैंसों की चोरी हो गयी। जिसकी तहरीर पर अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। जबकि एक सप्ताह पहले तिलसवां गोशाला से भी गोतश्करी की फिराक में लगे तीन संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़े थे। जिन्हें पूछताछ के बाद चालान किया गया था। पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के सीमावर्ती गांव सुहवल से भी कुछ ही दिनों पूर्व दो भैसों की चोरी की खबरें मिल रही हैं। इन खास अंदाज में गोरोहबन्द चोरों के आतंक से क्षेत्रीय ग्रामीण व पशुपालक सहमें हुये हैं और रात भर जागकर अपने पशुओं की रखवाली करने को मजबूर हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post