करहां में निकला जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
◆आमद-ए-रसूल पर मनाई खुशियां, पढ़ा नात-ए-पाक
◆करहां मदरसे से गद्दोपुर मील तक तक लगा मज़मा
■करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के करहां में सोमवार को पूर्वाह्न जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का भव्य जुलूस निकाला गया। इस मौके पर इस्लाम धर्म के पैगम्बर हज़रत मुहम्मद साहब के जश्न-ए-पैदाइश अर्थात आमद-ए-रसूल की अनुयायियों ने खुशियां मनाई व पाक-ए-नात गाते हुये जुलूस में शामिल हुये। इस दौरान पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था नज़र आई।
करहां परिक्षेत्र के प्रख्यात चिकित्सक व वरिष्ठ सम्मानित नागरिक डाक्टर इफ्तेखार अहमद के नेतृत्व में सुबह जश्न-ए-पैदाइश का यह जुलूस तय वक्त पर करहां मदरसे से शुरू हुआ। बीचमहाल, आतागंज, करहां बाजार, गद्दोपुर, माहपुर होते हुये मील तक पहुंचा तथा वापस आकर मदरसे पर समाप्त हुआ। जुलूस में मुबारकपुर के अंजुमन रहमानिया व अब्दुल खबीर की अगुवाई में समाज के अनुयायी नात-ए-पाक पढ़ रहे थे। अल्लाह-ओ-अकबर नारे-तकदीर के नारों से माहौल गुंजायमान रहा। बता दें पैगम्बर साहब की जश्न-ए-पैदाइश के साथ आज ही वफ़ात भी है, परंतु परंपरा अनुसार आमद-ए-रसूल के जश्न को ही मनाया जाता है।
इस अवसर तौकीर खां, मुहम्मद हारून, शमदुद्दीन, डाक्टर आफ़ताब उर्फ गुड्डू, लल्लन खां, डाक्टर जियाउल, शहज़ाद खां सहित सैकड़ों बड़े-बुज़ुर्ग व नौजवान शामिल रहे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि करहां श्यामविहारी जायसवाल, समाजसेवी विजय सिंह गब्बर, डाक्टर अनुराग सिंह, आशीष चौधरी, सद्दाम अहमद ने जुलूस का खैरमकदम किया।



Post a Comment