Top News

साहब-! मेरी भैंस कहाँ है-? भैंस चोरी की घटनाओं से पशुपालक चिंतित

साहब-! मेरी भैंस कहाँ है-? भैंस चोरी की घटनाओं से पशुपालक चिंतित

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में भैंस चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पशुपालकों की नींद उड़ा दी है। ग्रामीणों को रात में जागकर अपने मवेशियों की रखवाली करनी पड़ रही है।

पांच सितंबर की रात में चोर सुरहुरपुर गांव निवासी जयप्रकाश पाठक की दो भैंस उठा ले गए। वहीं 08 सितंबर को तिलसवां गोआश्रय स्थल से गोवंश चुराने की फिराक में तीन संदिग्ध पकड़े गए, जिनका पूछताछ के उपरांत चालान किया गया। शनिवार की रात भुजहीं निवासी चंद्रदेव यादव एवं सौसरवां गांव निवासी धीरेंद्र यादव की भैंस भी चोरी हो गई।

भुजहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप कुमार ने बताया कि सफेद रंग की स्कार्पियों से चोर आए थे। ग्रामीणों ने पीछा भी किया, लेकिन तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक व चोर भागने में सफल रहे। पशुपालकों ने पुलिस से पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post