Top News

प्रधान संघ समस्याओं को लेकर डीएम को सौपेंगा ज्ञापन

प्रधान संघ समस्याओं को लेकर डीएम को सौपेंगा ज्ञापन

करहां (मऊ) : विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देगा। बता दें कि राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल प्रधानों की स्थानीय समस्याओं को लेकर संगठन के प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय के नेतृत्व में शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन देगा।

यह जानकारी जिला प्रभारी काशीनाथ यादव ने दी। उन्होने बताया कि इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय जायसवाल सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post