भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में बनाये गये 203 सदस्य
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा अंतर्गत करहां में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता शिविर का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह के नेतृत्व में 203 सदस्य बनाये गये। साथ ही सदस्यों को सदस्यता की पर्ची भी प्रदान की गई।
पुरुषार्थ सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान से देश व प्रदेश के सभी वर्ग तेजी से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा शासित विभिन्न प्रदेशो की सरकारों द्वारा किये जा रहे जन कल्याणकारी कार्यो एवं योजनाओं से पूरा देश प्रभावित है। इसलिये आज भाजपा पूरी दुनियां की सबसे बड़ी पार्टी है।
सदस्यता शिविर को कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रानू राजभर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी पूनम सरोज, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य करहां व हरिपालजी पीजी कालेज के प्रबंधक रविभूषण प्रताप सिंह ने संबोधित किया। अध्यक्षता करहां भाजपा मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह मुन्ना ने तो संचालन युवा मोर्चे के मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी ने किया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशीष चौधरी, मंडल महामंत्री भूपेंद्र सिंह, अंकित सरोज, किसान मोर्चा आजमगढ़ किशन, मानवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष रितिक सिंह, प्रहलाद चौहान, अर्पित तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Post a Comment