आयुष मंत्री ने किया आरएएफ मल्टी स्पेशियलिटी हास्पिटल का भव्य उद्घाटन
करहां (मऊ) : प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार आयुष, खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र 'दयालु गुरु' का आगमन मंगलवार को देर शाम जिले के मुहम्मदाबाद गोहना में हुआ। उन्होंने वहां आजमगढ़-मऊ फोरलेन पर टाउन इंटर कालेज के सामने स्थित नवनिर्मित आरएएफ मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।
बता दें कि मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के शमशाबाद स्थित आरएएफ महिला पीजी कालेज के प्रबंधक रामाश्रय सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को दूर शहर जाकर महंगा इलाज कराने से बचाने के लिए उक्त हास्पिटल का शुभारंभ किया है। ताकि गांव-गिरांव के मरीजों को अपने घर-गांव के नजदीक एक सभी आधुनकि सुविधाओं से परिपूर्ण बहुआयामी विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा समुचित दर पर चिकित्सा उपलब्ध हो सके।
अस्पताल के डायरेक्टर रामाश्रय सिंह ने मुख्य अतिथि दयाशंकर मिश्र का अंगवस्त्रम, माल्यार्पण व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। साथ ही अपने जिले एवं जिले के बाहर से आये आमंत्रित गणमान्य आगत अतिथियों का भी अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
सम्मानित होने वालों में हरिश्चंद्र इंटर कालेज वाराणसी के प्रधानाचार्य डाक्टर उमेश सिंह, महाबोधि इंटर कालेज सारनाथ के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह, प्रयागराज से पधारे विजय बहादुर सिंह, सुशील सिंह आजमगढ़, याकूबपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रमाशंकर सिंह, युवा मोर्चे के भाजपा नेता व पश्चिम बंगाल प्रभारी शक्ति सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रवीण कुंवर सिंह, अस्पताल के नवोदित चिकित्सक गोल्ड मेडलिस्ट सर्जन डाक्टर आशीष सिंह, स्त्री रोग विशेषज्ञ व सर्जन डाक्टर स्नेहा सिंह, फिजिशियन डाक्टर बासु व डाक्टर सुनील, बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर सैफुल्ला प्रमुख रहे।
इस अवसर रामविलास दूबे, डाक्टर कुंवर अनुराग सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, पूर्व अध्यक्ष लालजी वर्मा, शिवम त्रिपाठी, डाक्टर पंकज कुमार सिंह, डाक्टर नलिनी सिंह, नीरज सिंह, शाहिद ज़माल, संजीव सिंह, अविनाश सिंह आदि उपस्थित रहे।







Post a Comment