भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को जलेबी खिलाकर मनाया जश्न
करहां, मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना एवं करहां मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में पार्टी की प्रचंड जीत का जश्न मनाया। उन्होंने एक दूसरे को जलेबी व स्थानीय कस्बे की प्रसिद्ध इमरती खिलाकर बधाई दी। इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री सैनी सहित असंख्य कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया।
साथ ही हरियाणा की देवतुल्य जनता की सराहना की जिन्होंने लगातार भाजपा की जीत सुनिश्चित कर देश व प्रदेश के विकास को समर्थन दिया है। साथ ही भारत राष्ट्र को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा करने की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाया है।
सुरहुरपुर स्थित पार्टी के कैम्प कार्यालय पर जश्न मनाने वालों में स्थानीय नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन लालजी वर्मा, करहां मंडल अध्यक्ष ओमकार सिंह, मुहम्मदाबाद गोहना मंडल अध्यक्ष रामसरन चौहान, महामंत्री अंकित सरोज, करहां युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत तिवारी, मण्डल उपाध्यक्ष रितिक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नंदलाल सोनकर, सुभाष चौधरी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
Post a Comment