Top News

इंटरनेट मीडिया के प्रयोग में सही-गलत की समझ आवश्यक

इंटरनेट मीडिया के प्रयोग में सही-गलत की समझ आवश्यक

करहां (मऊ) : दैनिक जागरण के सामाजिक सरोकार से संबंधित कार्यक्रम संस्कारशाला समाज को न सिर्फ नई दिशा दे रहा है, बल्कि लोगों को जोड़ने का प्रयास भी कर रहा है। शिक्षक दिवस से शुरू होकर यह अभियान वाल दिवस 14 नवंबर तक चलेगा। अनुभव और जीवन के सत्य की कहानी को गुरुवार को मुहम्मदाबाद गोहना, सुरहुरपुर, कालिंदीपुरम स्थित सेक्रेड हर्ट स्कूल की प्रधानाचार्या डा. किरण कृष्ण बरनवाल ने  बच्चों को सुनाई।

सोसल मीडिया का सार्थक प्रयोग करें किशोर : डॉक्टर किरण कृष्ण

सेक्रेड हर्ट स्कूल कालिंदीपुरम, सुरहुरपुर मुहम्मदाबाद गोहना की प्रधानाचार्या डाक्टर किरण कृष्ण बरनवाल ने कहा कि किशोर व बालक जो देखते-सुनते हैं, उनके मन-मस्तिष्क पर उसका गहरा प्रभाव पड़ता है। आज के बढ़ते सोसल मीडिया के दौर में विवेकपूर्ण चिंतन बेहद आवश्यक है। अभिभावक बच्चों को मोबाइल का उपयोग कम करने दें। सोसल मीडिया के नकारात्मक व सकारात्मक दोनों पक्ष हैं। अब प्रयोग करने वाले के विवेक पर यह निर्भर करता है कि वह क्या ग्रहण करता है। इसलिये बच्चों के निर्मित हो रहे व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव डालने में माता-पिता व शिक्षक की भूमिका बढ़ जाती है।

हमें बच्चों व किशोरों को कर्तव्य कर्म के बारे में समझाना होगा। क्या किया जाय और क्या न किया जाय, इसे उदाहरणों सहित लाभ-हानि के ब्यौरे के साथ प्रस्तुत किया जाय। तब जाकर उनके मन मस्तिष्क में सकारात्मक संस्कार विकसित होंगे। प्रधानाचार्या ने कहा कि संस्कारशाला दैनिक जागरण की एक उत्कृष्ट पहल है, जिसके माध्यम से एक अखबार समाज के शिक्षक, शिक्षाविद व प्रबुद्ध नागरिकों को सकारात्मक व सुविचार रखने के लिए प्रेरित कर उचित स्थान दे रहा है। साथ ही बच्चों को अच्छा इंसान बनाने, अच्छी आदतों, बातों, नैतिक शिक्षा, संस्कार, आदर्श, संस्कृति बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो रहा है। धन्यवाद जागरण।



Post a Comment

Previous Post Next Post