11000 पार्थिव शिवलिंग बनाकर किया हवन-पूजन व रुद्राभिषेक
करहाँ (मऊ) : करहां परिक्षेत्र के सद्धोपुर गांव में चल रहे शिव महापुराण महायज्ञ के पांचवें दिन 11000 पार्थिव शिवलिंग बनाकर उनका शिवार्चन व रुद्राभिषेक किया गया। साथ ही सभी ने मिलकर पुण्य अग्नि में समिधा निवेदित की। सायंकाल कथा मंच से सद्गुरु बिहारीजी महाराज ने शिवार्चन के महात्म्य पर प्रकाश डाला। कहा कि शिवार्चन से ग्रह दोष शांत होते हैं तथा मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
बताया कि रुद्राभिषेक करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को धन, सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। भगवान शिव की प्रसन्नता पर कालसर्प दोष का निवारण हो जाता है। घर में सुख-शांति और सफलता आती है तथा साधक में शिवत्व भाव का उदय होता है। रुद्राभिषेक से घर के कलेश से मुक्ति मिलती है और भाग्य के दरवाजे खुलते हैं।
सामूहिक रुद्राभिषेक के कार्यक्रम को यज्ञाचार्य बसंत शुक्ला, आचार्य रामप्रताप मिश्रा ने शुक्ल यजुर्वेद की वैदिक ध्वनियों के मध्य सम्पन्न कराया। इस अवसर पर घरभरन पांडेय, हरिकेश सिंह, परी सिंह, दुर्गविजय सिंह, दिनेश पांडेय, उर्मिला देवी, राधेश्याम सिंह, विनोद सिंह, बेला बोस पाठक, नवनीत सिंह, कृष्णावती देवी, रुद्रांश प्रताप, अंकित राजपूत सहित सैकड़ों शिवभक्त उपस्थित रहे।




Post a Comment