भाजपा संगठनात्मक चुनाव हेतु हुआ नामांकन, 26 ने किया आवेदन
करहाँ (मऊ) भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के मद्देनजर मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा अंतर्गत करहां व मुहम्मदाबाद गोहना मंडल में कुल 26 कार्यकर्ताओं ने नामांकन कर आवेंदन प्रस्तुत किया है। पार्टी द्वारा निर्धारित चुनाव अधिकारियों ने पर्चे की जांच कर जिले के चुनाव अधिकारियों तक अग्रसारित कर दिया।
प्रस्तावक, अनुमोदक व समर्थकों संग सुरहुरपुर में करहां मंडल हेतु जहां कुल पांच पर्चे दाखिल किये गये, वहीं मुहम्मदाबाद गोहना मंडल हेतु बरहदपुर कुटी पर कुल 21 लोंगो ने पर्चा दाखिल किया। करहां मंडल अध्यक्ष पद हेतु पूर्व मंडल अध्यक्ष दयाप्रकाश सिंह तोमर, वर्तमान मंडल महामंत्री भूपेंद्र सिंह, स्वर्ण कुमार सिंह सोनू व संदीप गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया। दयाप्रकाश सिंह तोमर ने जिला प्रतिनिधि पद हेतु भी पर्चा भरा।
मुहम्मदाबाद गोहना में 18 सक्रिय सदस्यों ने मंडल अध्यक्ष पद हेतु नामांकन किया। इसमें ठाकुर प्रसाद सिंह, सुशील चौबे, भैरव सिंह, रवि प्रकाश सिंह, राजेश सिंह सिसोदिया, राहुल सिंह, संजीव राय, प्रियंका पांडेय, जनार्दन शर्मा, सुरेश प्रजापति, संतोष प्रजापति, विनय पटेल, राजकुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय कुमार, प्रशांत गुप्ता व नंदलाल सोनकर उर्फ़ नंदू शामिल रहे। हालांकि बहुत प्रत्याशियों को प्रस्तावक व अनुमोदक नहीं मिलने के कारण मायूस होना पड़ा, अन्यथा नामांकन की संख्या और बढ़ सकती थी।
यहां से तीन कार्यकर्ताओं अंजनी गुप्ता, रामसरन चौहान व संतोष विश्वकर्मा ने जिला प्रतिनिधि हेतु नामांकन किया। इस अवसर पर सह चुनाव अधिकारी डाक्टर नागेंद्र सिंह व छोटू प्रसाद तथा मंडल चुनाव अधिकारी संजय वर्मा ने नामाकंन पत्र ग्रहण किया। इस अवसर पर वर्तमान मंडल अध्यक्ष करहाँ ओंमकार सिंह मुन्ना, पूर्व प्रांतीय मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा अबुल फैज खान, अंकित सरोज, श्याम चौबे, चन्द्रकान्त तिवारी, रितिक सिंह, यशवंत चौहान, रमाकांत सिंह, बरखू प्रजापति, बाबूलाल, बदरुद्दीन अंसारी, रामदरश जायसवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Post a Comment