Top News

परिजन शादी समारोह का ले रहे थे आनंद, चोरों ने खघाल डाला घर

परिजन शादी समारोह का ले रहे थे आनंद, चोरों ने खघाल डाला घर

करहाँ (मऊ) : रानीपुर थाना क्षेत्र के भतड़ी चकभतड़ी गांव में  रविवार की रात परिजन जब एक शादी समारोह का आनंद ले रहे थे, उसी समय अज्ञात चोरों ने घर की दीवार फांदकर मकान और अंदर के पांच कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा लाखों का आभूषण, अन्य सामान और 20 हजार नगदी चुरा लिये। शादी समारोह से रात में ही वापस आने पर घर व कमरों का ताला टूटा होने एवं आलमारी, बक्शे, बेड के लाकर टूटे और सामान आदि बिखरा हुआ देख परिवारीजनों के होश उड़ गये। रात मे ही डायल 112 व पुलिस को सूचना दिया और मौके का मुआयना करवाया। सुबह पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर जाकर गहन जांच की। सोमवार सुबह घर की मालकिन ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया।


 
मिली जानकारी के अनुसार थानांतर्गत भतड़ी चक भतड़ी गांव निवासी मनोज यादव बाहर रहते हैं। परिवार की महिलाएं एक शादी समारोह में शामिल होने मुहम्मदाबाद गोहना थानांतर्गत गुल्लीगढ़ गई हुई थी। रात में 11 बजे वापस लौटी तो घर के सभी कमरों का दरवाजा टूटा मिला। अंदर कमरों की अलमारी, बक्सा, बेड आदि का सामान बिखरा था। चोरी की सूचना रानीपुर पुलिस को दी गई। अधिकारियों के आदेश पर फोरेंसिक टीम ने सोमवार की सुबह मौके पर जाकर फिंगरप्रिंट आदि की जांच किया। मकान मालकिन सुनीता यादव पत्नी मनोज का कहना है कि उसके सभी सोने के आभूषण उसके पति की दो चेन और देवरानी के सोने के आभूषण के अलावा 20 हजार नगदी चोरी हुई है। इस संबंध में सुनीता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है।

इस विषय में थानाध्यक्ष रानीपुर राजीव सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किये हैं। गृहस्वामिनी की तहरीर प्राप्त हो चुकी है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में सलग्न है।




Post a Comment

Previous Post Next Post