सड़क की चौड़ाई कम होने से लग रहा है जाम
करहां (मऊ) : करहां जहानागंज मार्ग के शुरुआती स्थान जोगियाने मुहल्ले में आरसीसी सड़क की चौड़ाई कम होने से आयेदिन जाम लग रहा है। एफडीआर तकनीकि से बनी पूरी सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर है लेकिन जिस स्थान पर इसकी चौड़ाई सबसे अधिक होनी चाहिये वहां सिर्फ 3.5 मीटर बनाकर खानापूर्ति कर दी गयी। इसकी वजह से दो चारपहिया वाहन एक साथ पार नहीं होते। बस या ट्रक आ जाने पर मोटरसाइकिल पार करना भी मुश्किल हो जाता है।
क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि इस समस्या के कारण गाड़ियों के पलटने का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों, रोगियों, व्यापारियों, महिलाओं आदि को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Post a Comment