5251 पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर हुआ पूजन-अर्चन
करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के सद्धोपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर पर चल रही शिव महापुराण कथा के चौथे दिन 5251 पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर पूजन-अर्चन कर रुद्राभिषेक किया गया। गांव की आगरी जलाशय के किनर स्थित श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर पर सद्गुरु डॉक्टर बी तिवारी के निर्देशन में उक्त कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सायंकाल की शिव महापुराण कथा में उन्होंने ब्रह्मा, विष्णु व गणेशजी के उत्पति की कथा सुनाई। बताया कि किस प्रकार पार्थिव शिवलिंग के पूजन-अर्चन से मनोवांक्षित फलों की प्राप्ति होती है।
डॉक्टर बी. तिवारी जी महाराज ने कथा प्रसंग के दौरान बताया कि शिवजी ब्रह्माण्ड के सभी जीवों में बसते है। वह अपने भक्तों का कष्ट केवल नाम मात्र लेने से ही दूर कर देते हैं। यदि कोइ शिवभक्त श्रद्धा से एक बेलपत्र भी अर्पित कर देते हैं तब दया के सागर प्रभु उसके सारे दुखों को दूर कर देते हैं। उन्होंने उपस्थित भक्तों से आग्रह किया कि विभिन्न दैहिक, दैविक एवं भौतिक कष्टों के निवारण हेतु पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधिवर पूजन-अर्चन करें, सफलता अवश्य मिलेगी। इस दौरान सभी ग्रामीण भक्तों ने मिलकर 5251 पार्थिव शिवलिंग बनाकर सद्गुरु के नेतृत्व में पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर यज्ञाचार्य बसन्त शुक्ला, आचार्य रामप्रताप मिश्रा, हरिकेश सिंह, दुर्गविज सिंह, विनोद सिंह, राधेश्याम सिंह, आकाश राजपूत, परी सिंह, उर्मिला देवी, बेला बोस पाठक, कृष्णावती सिंह, रुद्रांश प्रताप, दिनेश पांडेय, बबलू सिंह, सीमा देवी, रामजनम सिंह, घरभरन पांडेय सहित सैकड़ों स्त्री-पुरुष मौजूद रहे।



Post a Comment