तिलसवां की सड़क जर्जर, मरम्मत की उठी मांग
करहाँ (मऊ) : जिले एवं मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के अंतिम गांव तिलसवां की राजपूत बस्ती को जाने वाली सड़क अत्यंत जर्जर हो गयी है। ग्रामीणों का आरोप है कि हमारे गांव के साथ जनप्रतिनिधि गण भेदभाव करते हैं और विकास कार्यों पर ध्यान नहीं देते। विभागीय अधिकारियों से सड़क की शीघ्रातिशीघ्र मरम्मत की मांग की गई है ताकि आवागमन में परेशानी न हो।
गांव निवासी सतीश सिंह, राकेश सिंह, कौशल सिंह, मन्नू लाल, विवेक सिंह, लल्लन प्रजापति, ख़ुरमुल्ली प्रजापति, धनंजय सिंह, श्यामकरण शर्मा, ध्रुव कुमार, सिंह, धूपनारायण सिंह, रामप्यारे सिंह आदि का कहना है कि गांव से करहां, जहानागंज, मऊ, मुहम्मदाबाद गोहना, आजमगढ़ जाने में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रोगी, वृद्ध, बालक, विद्यार्थी, किसान, व्यापारी सभी परेशान हैं।

Post a Comment