शिव महापुराण यज्ञ का सम्पन्न हुआ भंडारा
करहां (मऊ) : करहां क्षेत्र के सद्धोपुर में चल रही शिवमहापुराण यज्ञ की बुधवार को पूर्णाहुति उपरांत गुरुवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने।
बता दें कि सद्गुरु बिहारीजी महाराज के पावन सानिध्य में सप्ताह पर्यंत शिव पुराण कथा चली। इसमें सवा लाख अलग-अलग दिन आरोही क्रम में कुल सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण कर पूजन-अर्चन व रुद्राभिषेक किया गया। भंडारे के कुशल संचालन में हरिकेश सिंह, राधेश्याम सिंह, आकाश राजपूत, सुधाकर पांडेय, दुर्गविजय, विनोद सिंह, पीयूष कुमार, दिनेश पांडेय, किसान सिंह, सुनील राजभर आदि कार्यकर्ता लगे रहे।

Post a Comment