Top News

गौपूजन के साथ शुरु हुआ पशु आरोग्य मेला

गौपूजन के साथ शुरु हुआ पशु आरोग्य मेला

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के जखनियां नोनियापुर में शुक्रवार को पशु आरोग्य मेला लगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुहम्मदाबाद गोहना रामसरन चौहान व पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर एस.सी. तिवारी ने गौपूजन कर इसकी शुरुआत की। पशु आरोग्य मेले में 435 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यकतानुसार दवा उपलब्ध कराई गई।

किसानों व पशुपालकों को सम्बोधित करते हुये डाक्टर एस.सी. तिवारी ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसान भाई जाड़े में पशुओं के खान-पान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान दें। सरकार की मंशा है कि पशुपालन से दूध, गोबर, मूत्र आदि सबका उपयोग किया जाय। पशुपालन से जैविक खाद बनाकर उसका अपने खेतों में प्रयोग करें। जिससे आपकी खेतों की उपज तो बढ़ेगी है आपका स्वास्थ्य भी सही होगा।

इस अवसर पर डाक्टर राजेश यादव, हर्ष शाही, पंकज यादव, विजेंद्र नाथ राय, रहमान, रामशंकर पासवान, अवधेश कुमार, गौरव सिंह आदि स्टाफगण सहित सैकड़ों पशुपालक व किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्यामसुंदर सोनकर ने किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post