Top News

इंद्र का अहंकार चूर करने के लिए कृष्ण ने उठाया गोवर्धन : कथाव्यास

इंद्र का अहंकार चूर करने के लिए कृष्ण ने उठाया गोवर्धन : कथाव्यास

करहाँ (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के तिवारीपुर नासिरपुर तथा क्षेत्रान्तर्गत सुहवल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथाव्यास आचार्य महेश एवं भागवत रसिक डॉक्टर धनंजय पांडेय ने भगवान कृष्ण की गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाया। विधिवत गोवर्धन भगवान का विग्रह बनाकर श्रृंगार व 56 भोग लगाकर भव्य आरती की गई। कथा में बताया गया कि इंद्र का अहंकार चकनाचूर करने में लिए भगवान कृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की।

कथाप्रवक्ताओं बताया कि ब्रजवासी साल भर में एक बार इन्द्र की पूजा किया करते थे। कन्हैया ने नंद बाबा से गिरिराजजी की पूजा करने को कहा। सभी गोप, ग्वाल छप्पन भोग बना कर गिरिराजजी की तलहटी में पहुंचे। कन्हैया ने मानसी गंगा को प्रकट कर दिया दूध चढ़ाया। गिरिराजजी की चंदन, धूप, दीप से पूजा करने के बाद छप्पन भोग लगाया। इन्द्र ने क्रोधित होकर सांवर्तक मेघों को आदेश दिया और मूसलाधार बारिश होने लगी। गोविन्द ने व्रजवासियों की रक्षा के लिए अपनी सबसे छोटी कनिष्ठिका अंगुली पर गिरिराज धारण कर लिया। सात दिन, सात रात तक लगातार बारिस हुई और जब इंद्र ने देखा तो ब्रज में धूल उड़ रही थी। बारिस का सारा जल अगस्त ऋषि पान कर गये।

व्यासपीठ से बताया गया कि अंत में कन्हैया के ऐश्वर्य को इन्द्र समझ गये। ऐरावत हाथी पर सवार होकर आकाशगंगा से श्रीकृष्णचंद्र का गोविन्दाभिषेक किया और क्षमा प्रार्थना की। इस अवसर पर यज्ञाचार्य गौरव मिश्रा, शुभम तिवारी, विमल मिश्र व प्रियव्रत शुक्ल ने मुख्य यजमान विजयबहादुर तिवारी, रामअवतार सिंह, डाक्टर अशोक तिवारी व उदयवीर सिंह से वेदीपूजन कर यज्ञ कुंड में समिधा निवेदित किया। कथा में रामअवध मौर्या, राजनारायण तिवारी, पंडित कुलदीप, धीरेन्द्र सिंह, अवधेश विश्वकर्मा, मयंक सिंह, दिनेश मिश्रा, प्रद्युम्न मौर्या सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post