अटल शताब्दी वर्ष पर वयोवृद्ध कार्यकर्ता को किया गया सम्मानित

अटल शताब्दी वर्ष पर वयोवृद्ध कार्यकर्ता के किया गया सम्मान

करहाँ (मऊ) : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष अंतर्गत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने मुहम्मदाबाद गोहना विधानसभा के सुतरहीं गांव निवासी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व जनसंघ के वयोवृद्ध कार्यकर्ता 82 वर्षीय दुर्गविजय सिंह को सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही शक्ति केंद्र चलिसवां बूथ नंबर 68 व 69 पर बूथ अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह का भी सम्मान किया गया।

बता दें कि भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती का यह शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत वर्ष भर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें। शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना के बरामदपुर स्थित पब्लिक महिला शहर पीजी कालेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित था। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल अनेक गणमान्य पार्टी पदाधिकारियों के साथ सुतरहीं पहुंचीं। वहां उन्होंने 82 वर्षीय संघ व जनसंघ के वयोवृद्ध ख्यातिप्राप्त कार्यकर्ता रहे दुर्गविजय सिंह को अंगवस्त्र, स्मृतिचिन्ह व माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

नूपुर अग्रवाल ने कहा कि आप सबने विपरीत परिस्थितियों में विचार परिवार की सेवा की। आजके पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। आप स्वस्थ्य व शतायु हों और हम सबको आपका मार्गनिर्देशन व आशीर्वाद मिलता रहे ऐसी कामना है। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य, लालजी वर्मा, रमेश दूबे, रामविजय सिंह, रामसरन चौहान, जनार्दन शर्मा, ओमकार सिंह मुन्ना, नंदलाल सोनकर, विजेंद्र श्रीवास्तव, राहुल सिंह, श्यामसुंदर चौबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ठाकुर प्रसाद सिंह एवं रणविजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post