नववर्ष के स्वागत में प्रकृति ने धरा नवरूप
करहां (मऊ) : नववर्ष के शुभ अवसर पर प्रकृति में नये कलेवर बदलती नजर आयी। चारो तरफ जहां नई फसलें कटने को तैयार हैं, वहीं फूल-पौधे, पेड़-पत्तियां नई हरियाली के साथ फूल और फल से लबरेज़ नजर आ रही हैं। सुबह-शाम नयी पत्तियों, फूलों व आम के मोजर पर चिड़ियां, भंवरे व तितलियां मंडरा एवं चहचहा रहीं हैं।
बता दें कि मौसम में चारो तरफ जहां वासंतिक उल्लास नज़र आ रहा है, वहीं आम, नीम, पाकड़, लावा, बादाम, महुआ, कनैल आदि सभी पेड़-पौधे नवऊर्जा से परिपूर्ण नजर आ रहे हैं। लग रहा है सम्पूर्ण प्रकृति ही नवसंवत्सर के स्वागत में लगी हुई है।




Post a Comment