शराब की दुकान में चोरी का केस दर्ज
करहां (मऊ) : स्थानीय बाजार में गुरुवार की रात सेंध काटकर अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरी के खिलाफ अज्ञात चोरों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में लग गयी है। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि होली के ठीक पहले चोरी गयी अनेक पेटियों शराब गायब होने का असली अपराधी पुलिस के गिरफ्त में कब आता है।
दर्ज प्राथमिकी में करहां स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के प्रबंधक देवरिया खास निवासी सागर कुमार ने आरोप लगाया है कि अज्ञात चोरों द्वारा पीछे की दीवाल तोड़कर 10 पेटी बोतल, 12 पेटी अद्धा तथा 14 पेटी पौवा उठा ले गये। अपने माध्यम से पता करने में असफल होने पर रविवार मामला दर्ज किया गया।

Post a Comment