बेसिक के बच्चों ने वार्षिकोत्सव संग मनाया ईद उत्सव
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय माहपुर में शनिवार को परीक्षा की समाप्ति के बाद भव्य रंगारंग वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें जहां मेधावियों को पुरस्कृत किया गया, वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने ईद का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम में कक्षा 8 पास करने वाले बच्चों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। बच्चों की विदाई पर विद्यालय परिवार और सभी बच्चे भावुक दिखे। सभी ने कक्षा 8 उत्तीर्ण बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ उपहार प्रदान कर विदा किया। इस दौरान विद्यालय के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र व मेडल भी वितरित किया गया।
यह आयोजन कक्षा 1 से 7 तक के बच्चों ने किया, जिसमें आगामी ईद को देखते हुये पेंटिंग प्रतियोगिता कराई गयी। इसमें विजेता अंजली, शिवानी, सानिया, आयत व कीर्ति को प्रमाण पत्र, मेडल, कापी, कलम आदि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधनाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी, अध्यापकगण राजीव मौर्य, नीलम दूबे, अभिषेक सरोज, प्रियंका राय, रामा राम, नीलिमा यादव, गौतम विश्वकर्मा सहित अभिभावकगण व सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।


Post a Comment