नवरात्रि में नवदुर्गा के पदचिन्ह लेकर नये सत्र व मिशन मास का हुआ शुभारंभ
◆कंपोजिट विद्यालय माहपुर के सत्रारंभ पर फोड़े गये नौ नारियल
◆उपस्थिति बढ़ाने हेतु मिसन मास योजना नामक नवाचार शुरु
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कंपोजिट विद्यालय माहपुर ने नये सत्र का आरंभ अनोखे अंदाज में किया गया। चल रहे नवरात्रि के पवित्र समय में स्कूल खुलने पर नवदुर्गा स्वरुप नौ बच्चियों का पदचिन्ह लेकर फ्रेम कराया गया। साथ ही उनसे नौ नारियल फोड़ कर नये सत्र का शुभारंभ कराया गया। बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए 'मिसन मास' नामक Monthly Award Scheme "MAS" की शुरुआत की गई।
बता दें कि इस मासिक पुरस्कार योजना के तहत 100% उपस्थिति वाले बच्चों का चयन किया जायेगा और माह के अंत मे उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा। लगातार 3 माह तक शत प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को विशेष रुप से पुरस्कृत किया जायेगा। इसके साथ ही वर्ष भर 100% उपस्थिति वाले बच्चों को नकद पुरस्कार राशि के साथ बैग प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा। मंथली अवॉर्ड स्कीम 'मास' के अंतर्गत विद्यालय द्वारा बच्चों को माह में एक अवकाश देय होगा। 1 से अधिक छुट्टी लेने की स्तिथि में सम्मान के लिए चयन नही किया जायेगा।
प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी ने बताया कि विद्यालय स्तर पर उपस्थिति बढ़ाने हेतु यह एक नवाचार हैं, जिससे बच्चों की उपस्थिति में उत्तरोत्तर वृद्धि हो। बताया कि बच्चों और अभिभावकों में भी इस योजना को लेकर काफ़ी उत्साह है। उपस्थिति बढ़ाने के लिए ही बच्चों के बचत बैंक का एक नवाचार पहले से यहां चल रहा है। इसमें 80 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले बच्चों का ही खाता खोला जाता है।
इस अवसर पर राजीव मौर्य, नीलिमा यादव, अभिषेक सरोज, प्रियंका राय, रामा राम, नीलम दूबे, गौतम विश्वकर्मा सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित रहे।



Post a Comment