नवरात्रि में बेसिक की बिटिया ने धारण किया माँ काली का रूप
करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के कम्पोजिट विद्यालय माहपुर में नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर बेसिक के बच्चों ने नव दुर्गा के सभी रूपो के बारे में नाट्य मंचन किया। साथ ही माता काली का भव्य रूप धारण किया।
इस दौरान माता काली और महादेव से जुड़ी सनातनी पुराणिक कथा का मंचन करके बच्चों को दिखाया गया कि आखिर माता काली का गुस्सा शांत करने के लिए स्वयं महादेव को कैसे आगे आना पड़ा। यह सारी कहानी बच्चों को बताई गई। रक्तबीज के आतंक से माता काली ने पृथ्वी को कैसे बचाया, माता काली का डरावना रूप और गुस्सा कैसे शांत हुआ, बच्चों ने ये सब नाट्य मंचन के द्वारा जाना। कक्षा 6 की बिटिया शिवानी यादव माता काली का रूप धारण की, साथ ही छात्र मनीष ने भगवान भोलेनाथ का रूप धारण किया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रेमशंकर तिवारी, अध्यापक राजीव मौर्या, नीलम दूबे, अभिषेक सरोज, प्रियंका तिवारी, रामा राम, नीलिमा यादव, गौतम विश्वकर्मा सहित सैकड़ों विद्यार्थीगण मौजूद रहे।





Post a Comment