साबेरा पब्लिक स्कूल के वार्षिक परिणामों में ऐमन, हबीबा व वर्तिका टापर
करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा के मोहल्ला अतरारी स्थित साबिरा पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। पूरे स्कूल को टाप करते हुये कक्षा-1 की उम्मे ऐमन ने प्रथम, कक्षा-3 की उम्मे हबीबा को द्वितीय व कक्षा-7 की वर्तिका मौर्या को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। टापरों को प्रबंधक व प्रधानाचार्या ने मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। साथ ही अन्य कक्षाओं के सफल छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।
इस दौरान प्रबंधक मोहम्मद ज़ाहिद व प्रधानाचार्या शादाब अंजुम ने टापर्स सहित सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओ को बधाई दी। कहा कि वर्ष भर मेहनत से पढ़ाई करने के बाद परीक्षा परिणामों का सभी विद्यार्थियों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि कुछ अंको से कुछ लोग आगे पीछे रहते हैं। यह उनकी मेहनत का परिणाम है। टापर्स के अंको से अन्य छात्रों को हतोत्साहित नहीं होना चाहिए बल्कि प्रेरणा लेकर और अधिक मेहनत करनी चाहिए, ताकि वह लोग भी अपने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में टाप कर माता-पिता, गांव-क्षेत्र, स्कूल व देश का नाम रौशन कर सकें।
इस अवसर पर ख़ालिद नईम, युसुफ ज़माल, अंजली शर्मा, हेरा फिरदौस, होमा अली, सपना मौर्या, अनवार अहमद सहित सैकड़ों विद्यार्थीगण व अभिभावक उपस्थित रहे।



Post a Comment