Top News

परिषदीय विद्यालयों में निजी विद्यालयों से अच्छी सुविधा : बीईओ श्वेता मौर्या

परिषदीय विद्यालयों में निजी विद्यालयों से अच्छी सुविधा : बीईओ श्वेता मौर्या

◆सुरहुरपुर कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय का मना वार्षिकोत्सव

◆पुस्तकालय का उद्घाटन व मेधावियों का हुआ सम्मान

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत सुरहुरपुर स्थित कम्पोजिट प्राथमिक विद्यालय व इको क्लब के तत्वाधान में वृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। सभाध्यक्ष कृष्णानन्द राय व मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षाधिकारी श्वेता मौर्या ने सरस्वती पूजन व दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। समारोह में जहां पुस्तकालय व वाचनालय का शुभारंभ किया गया, वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान में सरकारी विद्यालयों की अनेक सुविधाएं प्राइवेट विद्यालयों से अच्छी हैं। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों का परिषदीय विद्यालयों में बेहिचक प्रवेश दिलायें। वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी।

कार्यक्रम में सरस्वती, नृत्य, स्वागत भाषण, स्वागत नृत्य, किसान गीत, स्कूल चलो अभियान, देशभक्ति गीत, शिव तांडव, अंग्रेजी भाषण व लोकनृत्य ने वाहवाही लूटी।

आगत गणमान्य अतिथियों का प्रधानाध्यापक शशिभूषण राय व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्प गुच्छ, बैज अलंकरण, माल्यार्पण व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने आंगनवाड़ी व बाल वाटिका के स्टाल का निरीक्षण कर सराहना की। नये सत्र के तीन दिनों में प्रवेश लिए 17 विद्यार्थियों का माल्यापर्ण कर अभिनंदन किया गया।

विद्यालय के मेधावी व प्रथम टॉपर अन्नू यादव, द्वितीय टॉपर अभय यादव व तृतीय टॉपर नैना चौहान को मुख्य अतिथि ने मेडल, अंकपत्र व प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया एवं उनके उज़्ज़वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि श्वेता मौर्या ने कहा कि यह विद्यालय और यहां के अध्यापकगण उत्तम परिवेश व परिसर, इको क्लब के बेहतर प्रयास व शैक्षणिक माहौल के रुप में ख्याति प्राप्त कर रहे हैं। आजके सरकारी विद्यालय डीबीटी, योग्यता पुरस्कार, मिडडे मील, छात्रवृत्ति योजना व कायाकल्प की सुविधाओं व उत्तम शिक्षकों के कारण निजी विद्यालयों से भी अच्छी सेवा दे रहे हैं। इसलिए मैं आग्रह करती हूं कि क्षेत्र के माता-पिता अपने छह वर्ष के बच्चों का यहां प्रवेश अवश्य दिलाएं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष कृष्णानन्द राय ने स्वागत व आभार प्रदर्शन प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक शशिभूषण राय ने किया। सफल मंच संचालन राष्ट्रीय शिक्षक व राज्य योग पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रामनिवास मौर्य ने किया।

इस मौके पर संजय तिवारी, प्रवीण राय, सुरजीत राय, संजय कुमार तिवारी, श्रवण कुमार यादव, प्रतिमा राय, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, परमानंद मौर्य, प्रमिला गुप्ता, नरेश यादव, वंदना चौहान, धनंजय सिंह, दीपिका त्रिपाठी, वंशराज प्रसाद, ओमप्रकाश ओझा, रामसहाय यादव, सुनीता पांडेय, गोपालचंद भारती आदि मौजूद रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post