Top News

वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया पुरस्कृत

वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया पुरस्कृत

मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। स्थानीय ब्लॉक के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय मडहा के प्रांगण में शनिवार को भव्य वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी श्वेता मौर्या के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। रंगारंग प्रस्तुतियों के बाद मेधावी एवं अधिक उपस्थिति दर्ज कराने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों का भी सम्मान किया गया।

समारोह में बच्चों ने सरस्वती वंदना नृत्य, स्वागत गीत समेत एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमो से वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि वरिष्ठ डायट प्रवक्ता जावेद आलम ने उत्कृष्ट छात्रों को अपने हाथों से मेडल एवं अंक पत्र वितरित किया। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन सरकारी स्कूलों में कराएं।

कार्यक्रम में एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में एआरपीसी पवन कुमार गुप्ता, ग्रामप्रधान बृजराज निषाद, प्रधानाध्यापक धनंजय कुमार सिंह, ऋषिकेश राय, मानसिंह चौहान, शशि चौहान, अनीता मोदनवाल, नीलू गोंड, सुदर्शन यादव, आबिद अली, छोटे लाल समेत सैकड़ों छात्र-छात्राओं व अभिभावकों की मौजूदगी रही। अंत में स्कूल के प्रधानाध्यापक शमीम अंसारी ने सभी का शुक्रिया अदा किया। कार्यक्रम का संचालन सुल्तान अहमद ने किया।



Post a Comment

Previous Post Next Post