Top News

शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया पुरस्कृत

शारदा संगोष्ठी व वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया पुरस्कृत

करहां (मऊ) : मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय क्यामपुर में बुधवार को शारदा संगोष्ठी एवं भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न कक्षाओं के टॉपर मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्वेता मौर्या, विशिष्ट अतिथि एसआरजी संजय कुमार तिवारी, ग्रामप्रधान मंजीत सिंह ने सरस्वती माता के चित्र पर तिलक-चंदन, पूजन-अर्चन, माल्यार्पण-पुष्पार्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया।

बच्चों ने सरस्वती वंदना, मंगल गीत, स्वागत गीत, समूह नृत्य, लोकनृत्य, शिक्षा गीत, संविधान गीत, स्कूल चलो नृत्य, मोबाईल व शराब के दुष्प्रभावों पर भावनृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापिका सरोज यादव, शिक्षक बासुकीनाथ तिवारी ने सहयोगियों संग मिलकर गणमान्य अतिथियों को माल्यार्पण व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि बीईओ श्वेता मौर्या ने अपनी-अपनी कक्षाओं में सम्मान सहित उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया एवं सारे बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों के कार्यक्रमों व अध्यापकों के प्रयासों की सराहना की तथा अभिभावकों से अपने बच्चों का अधिक से अधिक यहां प्रवेश कराने की अपील की।

एसआरजी संजय तिवारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में शारदा संगोष्ठी व इको क्लब के कार्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। विद्यालयों के अध्यापकों से कहा कि वे दृढ़ संकल्प व सामुदायिक सहभागिता से अपने स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाएं। कार्यक्रम को ओमप्रकाश ओझा, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, प्रतिमा राय, वंशराज प्रसाद आदि ने संबोधित किया। संचालन नसीम अख्तर ने किया।

इस मौके पर प्रबंध समिति की अध्यक्षा गुड़िया देवी, हरिमोहन यादव, रश्मि राय, उषा देवी, दीपशिखा यादव, रणधीर, मीना देवी, रामचन्दर, ज्ञानदीप गौतम, रामप्रवेश यादव, माधुरी देवी, संजय यादव, जयराम, रामसहाय यादव सहित अनेक अभिभावक व सैकड़ों विद्यार्थीगण मौजूद रहे।





Post a Comment

Previous Post Next Post