Top News

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे लोग

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे लोग

करहां (मऊ) : शिक्षा क्षेत्र मुहम्मदाबाद गोहना के क्यामपुर कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भव्य व अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर देर तक लोग झूमते रहे। समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र के समक्ष पूजन-अर्चन, माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। बच्चों ने सरस्वती नृत्य, मंगल गीत, स्कूल चलो, शिक्षा गीत, देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, गरबा, डांडिया नृत्य आदि की मनोहारी प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। मोबाइल व शराब के दुष्प्रभावों पर प्रस्तुत नृत्य नाटिका ने लोंगो को देर तक तालियां बजाने को विवश कर दिया।

आगत गणमान्य अतिथियों का प्रभारी प्रधानाध्यापिका सरोज यादव, शिक्षक बासुकीनाथ तिवारी व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्प गुच्छ, माल्यार्पण व स्मृतिचिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। इस दौरान एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में शारदा संगोष्ठी व इको क्लब के कार्यों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने विद्यालयों के अध्यापकों से कहा कि दृढ़ संकल्प व सामुदायिक सहभागिता से अपने स्कूल में बच्चों की संख्या को बढ़ा सकते हैं। संचालन नसीम अख्तर ने किया।

इस अवसर पर बीईओ श्वेता मौर्या, ग्रामप्रधान मंजीत सिंह, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्षा गुड़िया देवी, प्रतिमा राय, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, वंशराज प्रसाद, ओमप्रकाश ओझा, रामसहाय यादव, सुनीता पांडेय, ज्ञानदीप गौतम, जयराम, माधुरी देवी, रामप्रवेश यादव, रश्मि राय सहित सैकड़ों अभिभावक व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।



Post a Comment

Previous Post Next Post